हरियाणा के आसमान से पश्चिमी विक्षोभ के बादल छंटते ही धूप तीखी होने लगी है। पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने भले ही कुछ समय के लिए राहत दी थी, लेकिन अब उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। हालांकि, दिन की तेज धूप के बावजूद फिलहाल तापमान सामान्य के मुकाबले थोड़ा नीचे बना हुआ है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली हुई है।
read more..