हरियाणा के अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। हाल ही में हुई बेमौसम बारिश और भारी ओलावृष्टि ने सिरसा, हिसार और फतेहाबाद सहित कई जिलों में गेहूं की पकी-पकाई फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस प्राकृतिक आपदा पर तुरंत संज्ञान लेते हुए प्रभावित किसानों के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल को एक्टिव कर दिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में भरोसा दिलाया है कि सरकार हर एक दाने के नुकसान की भरपाई करेगी और किसानों को उनकी बर्बादी का उचित मुआवजा समय पर दिया जाएगा।
read more..