ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड पॉप स्टार निक जोनस आज दुनिया के सबसे चहेते कपल्स में से एक हैं। दोनों की केमिस्ट्री, एक-दूसरे के प्रति सम्मान और प्यार हमेशा सुर्खियों में रहता है। हाल ही में जोनस ब्रदर्स के ऑफिशियल पॉडकास्ट ‘Hey Jonas!‘ में इस जोड़ी ने अपनी शुरुआती दिनों की यादों को ताजा किया। इंटरनेट पर इस समय Nick Jonas Priyanka Chopra Love Story से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प खुलासा तेजी से ट्रेंड कर रहा है, जिसमें निक ने उस 10 साल पुराने पहले ट्विटर (अब X) डायरेक्ट मैसेज (DM) को दुनिया के सामने रख दिया है, जिसने इनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी। इस पॉडकास्ट में यह भी सामने आया कि निक के बड़े भाई केविन जोनस ने इस प्रेम कहानी को शुरू करने में एक ‘कुपिड’ (Cupid) यानी मैचमेकर की भूमिका निभाई थी।
read more..