Sidharth Malhotra Praises Kiara Advani Toxic का यह खूबसूरत और रोमांटिक अंदाज इस वक्त इंटरनेट पर जमकर छाया हुआ है। बॉलीवुड के पावर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के प्रति प्यार और समर्थन जताते नजर आते हैं। हाल ही में साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) का धमाकेदार ट्रेलर सामने आया है। इस फिल्म में कियारा आडवाणी एक बेहद अलग और दमदार अवतार में नजर आ रही हैं। ट्रेलर देखने के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी पत्नी के अभिनय के मुरीद हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कियारा के काम की जमकर तारीफ की। सिद्धार्थ ने साफ शब्दों में कहा कि यह कियारा के करियर की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस होने वाली है।
read more..