भारतीय सिनेमा में अंडरवर्ल्ड, क्राइम और पुलिस एनकाउंटर की कहानियों को परदे पर सबसे बेबाक अंदाज में पेश करने वाले जाने-माने निर्देशक राम गोपाल वर्मा (RGV) एक बार फिर बड़े परदे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। ‘सत्या’, ‘कंपनी’ और ‘सरकार’ जैसी आइकॉनिक फिल्में देने के बाद उन्होंने अपनी नई फिल्म का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। बॉलीवुड फैंस के बीच RGV Police Company Movie को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में 90 के दशक के उस खौफनाक दौर को दिखाया जाएगा जब मुंबई पर दाऊद इब्राहिम की ‘डी कंपनी’ (D Company) और अन्य गैंगस्टरों का राज चलता था। इस बार राम गोपाल वर्मा ने अपनी कहानी का केंद्र मुंबई पुलिस की उस स्पेशल एनकाउंटर स्क्वाड को बनाया है जिसने अंडरवर्ल्ड का सफाया कर दिया था। इस बहुचर्चित फिल्म में हैंडसम एक्टर हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।
read more..